फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गारनी पुल के पास सड़क बनी दलदल राहगीर और वाहन चालक हुए परेशान

Sat, 21 Mar 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत उपरला टकारला से आने वाला मार्ग, जो गारनी पुल के पास मुख्य सड़क से जुड़ता है, इन दिनों अपनी बदहाली की वजह से लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़ हैं, जिनमें पानी भर जाने से पूरा मार्ग दलदल में तबदील हो गया। इससे न केवल वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा बल्कि पैदल चलने वाले राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग पर पानी की निकासी के लिए नाली के निर्माण का कार्य कुछ समय पहले किया गया था। हालांकि नाली का निर्माण तो पूरा कर दिया गया लेकिन खुदाई के बाद सड़क को ठीक ढंग से बहाल नहीं किया गया। निर्माण कार्य के दौरान बरती गई लापरवाही के चलते सड़क की हालत दिन-ब-दिन खराब होती चली गई और अब यह मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।
ग्रामीणों ने बताया कि टकारला और नई आबादी को जोड़ने वाला यह एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। अब जैसे ही वाहन चालक इस मार्ग की ओर मुड़ते हैं, उन्हें उबड़-खाबड़ और कीचड़ से भरी सड़क का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विजय ठाकुर, पुष्पेंद्र ठाकुर और रत्न चंद ठाकुर, अंकु, अमन, कमल शर्मा निर्मल सिंह राकेश ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के दिनों में हालात और भी भयावह हो जाते हैं। सड़क तालाब बन जाती है।
ऐसे में वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। वहीं पैदल चलने वाले लोग फिसलकर चोटिल होने का जोखिम उठाते हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक संतुलन खो बैठते, जिससे छोटे-मोटे हादसे भी सामने आ चुके हैं।
प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जाए और सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता वरिंद्र वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, सड़क की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें