फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना बस अड्डा से मंदिर तक लगी श्रद्धालुओं की कतार

विज्ञापन
दोपहर 12 बजे भोग के समय मां चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट खुलने का इंतजार करते हुए मां के भक्त। - फोटो : Una
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में सप्तमी को मंगलवार सुबह से ही माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं की आवाजाही से चिंतपूूूर्णी बाजार में रौनक रही। दोपहर तक माता रानी के दर्शनों को लगी कतार पुराना बस अड्डा तक पहुंच गई। माता के जयकारों के साथ धार्मिक नगरी भक्तिमयी रंग में रंग गई।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम छह बजे तक 11529 श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेक चुके थे। इसमें चिंतपूर्णी सदन में दर्शन पर्ची काउंटर पर 5647 श्रद्धालु, एमआरसी की पार्किंग में दर्शन पर्ची स्थल पर 4423 श्रद्धालु और शंभू बैरियर पर 1459 श्रद्धालुओं ने मंदिर जाने के लिए दर्शन पर्ची ली। माता के दर्शनों के लिए दर्शन पर्ची के साथ ही भक्तों को मंदिर में प्रवेश करने दिया जा रहा है।
वहीं, मंदिर में मास्क पहनकर ही श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति दी। मंदिर में ज्यादा देर खड़े होने और बैठने भी नहीं दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने बीते सोमवार को मंदिर में 7.10 लाख रुपये नकद चढ़ावा चढ़ाया। मंदिर ट्रस्टी और छपरोह प्रधान शशि कालिया ने बताया कि नवरात्र में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी रौनक देखी जा रही है। मंदिर प्रशासन द्वारा भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

कई श्रद्धालु नवरात्र के शुभ अवसर पर बच्चों के मुंडन भी करवा रहे हैं। उधर, मेला अधिकारी एसडीएम मनेश यादव ने बताया कि असूज नवरात्रों में श्रद्धालु दंडवत और पैदल यात्रा करके भी मां के दर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बसों को भरवाईं में ही पार्किंग स्थल पर खड़ा करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें