फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वेंडर मार्केट में बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खबर का असर
विज्ञापन

नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया के तहत कनेक्शन लगाने के लिए मांगे आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। वेंडर मार्केट में बिजली कनेक्शन देने के लिए नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कड़ी में करीब नौ लाख की लागत से इस कार्य को पूरा किया जाएगा। इससे पहले वेंडर मार्केट में बिजली की सुविधा न होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। अब नगर निगम ने बिजली कनेक्शन देने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वर्तमान में वेंडर मार्केट में बिजली कनेक्शन न होने से रेहड़ी फड़ी संचालकों को दिक्कताें का सामना करना पड़ता है। शाम होते ही समस्या ओर अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में दुकानदारों को बैटरी लगाकर बिजली का जुगाड़ करना पड़ता है। दुकानदार आए दिन परेशान हो रहे हैं। इसे लेकर दुकानदारों ने भी बिजली कनेक्शन देने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

नगर निगम ऊना की तरफ से बीते दिनों शहर में एनएच किनारे से रेहड़ी फड़ी को हटाकर वेंडर मार्केट में शिफ्ट कर दिया गया है लेकिन शिफ्ट करने से पहले दुकानों में बिजली के कनेक्शन की सुविधा नहीं है। वर्तमान में 80 दुकानों में से 35 रेहड़ी फड़ी संचालकों ने ली हैं। अन्य दुकानें बंद पड़ी हैं। आने वाले दिनों में बिजली की सुविधा मिलने के बाद रेहड़ी फड़ी संचालक देर शाम तक भी अपना कामकाज कर पाएंगे।
विज्ञापन


कोट
संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना मनोज कुमार का कहना है कि नगर निगम ने वेंडर मार्केट में बिजली के कनेक्शन देने और फिटिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होते ही बिजली कनेक्शन देने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें