फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा की बात करने वाला कर गया विश्वासघात : विवेक शर्मा

Thu, 23 May 2024 02:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा कुटलैहड विस क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान समर्थकों के साथ।
विज्ञापन
बोले- कुटलैहड़ पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आशीर्वाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा ने कहा कि विधायक छोटा पद नही होता, लेकिन जो व्यक्ति कांग्रेस का नहीं हुआ, वह भाजपा का भी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को मौका नहीं देना और जनता इसको बर्दाश्त नहीं करेगी। यह व्यक्ति भरोसे के लायक नहीं हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा विक्कू ने बुधवार को विस क्षेत्र के अलसहन, गलू, सम्मा, अपर थान, पीपलू , बेहरड़ हटवाना और ठंडी की में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। कहा कि सेवा भाव की बात को बोलने वाला विश्वास को तोड़कर चला गया और 14 महीने में ही भाग गया। ऐसे करके सभी के साथ विश्वासघात किया और अब दोबारा 14 महीने के बाद वोट के लिए खड़ा कर दिया। उन्हाेंने कहा कि धार के मार्ग को बड़सर एनएच और धनेटा में संपर्क किया जाएगा। कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आशीर्वाद कुटलैहड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रदेश सचिव देसराज गौतम ने पीपलू में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो लोग हमारी अफवाहें फैला रहे हैं, उनको बताना चाहता हूं कि हम एक थे, एक हैं और एक ही रहेंगे। टिकट मांगना सबका अधिकार है और जब तक टिकट नहीं मिला था, यह लड़ाई तब तक थी। आज हमारे नेता विवेक हैं और सब इनका समर्थन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें