फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने वाले मंत्री को मंत्रिमंडल से निकाला जाए : बलबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, प्रदेश कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह असफल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री कर्मचारियों, अधिकारियों को पीटने पर उतारू हो चुके हैं। पिछले दिनों सरकार के एक मंत्री ने एनएचएआई के एक अधिकारी को पीट डाला। कांग्रेस पार्टी अपना आपा खो चुकी है और प्रदेश में विकास कार्य ठप हो चुके हैं। भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बलबीर सिंह ने कहा कि अधिकारियों को पीटना और गाली गलौज करना एक आम बात हो चुकी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि एफआईआर तो दर्ज हो चुकी है, अब सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने मांग की है कि मंत्री को मंत्रिमंडल से निकाला जाए। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर हर मोर्चे पर पूरी तरह असफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने तथा वायदों पर खरा ना उतरने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

कहा कि ढाई साल पहले प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपने वादे करके सत्ता में आई थी। हजारों कर्मचारियों के साथ वादा किया था कि जिस ओपीएस को भाजपा सरकार ने खत्म किया था, उसी को हम बहाल करेंगे। कर्मचारियों के जितने भी पेंडिंग मसले हैं, उनका हल भी करेंगे। लेकिन, दुर्भाग्य की बात यह है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने पिछले ढाई साल में कर्मचारियों के हित नहीं देखे। कोई भी वादा पूरा नहीं किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास और कुलदीप ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें