फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पारा 37.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, तेज धूप से जनजीवन प्रभावित

Mon, 18 May 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के चलते बाजारों में सन्नाटा, ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर बढ़ी भीड़
विज्ञापन

ऊना। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को ऊना का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दोपहर के समय गर्मी का असर इतना अधिक रहा कि बाजारों और सड़कों पर आवाजाही बेहद कम दिखाई दी। कई प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और सड़कें सुनसान नजर आईं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग छांव, पेड़ों और ठंडे स्थानों का सहारा लेते दिखे। वहीं, जूस, ठंडे पेय पदार्थ और आइसक्रीम की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन

तेज धूप का असर खासकर दोपहिया वाहन चालकों पर अधिक देखने को मिला, जिन्हें सफर के दौरान भारी परेशानी उठानी पड़ी। गर्मी बढ़ने के कारण लोग दिनभर पंखों, कूलरों और एयर कंडीशनर का अधिक उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। विभाग के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें