फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दौलतपुर चौक बस अड्डे पर स्कूटी-कार की टक्कर, युवक घायल

Mon, 18 May 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़, घायल को अस्पताल पहुंचाया गया
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में चुनावी दिन की सुबह बस अड्डे के पास सड़क हादसा हो गया। स्कूटी और कार की आमने-सामने टक्कर में स्कूटी चालक घायल हो गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विनय कुमार पुत्र मनी राम, निवासी भवनौर (पंजाब) स्कूटी पर दौलतपुर चौक से भवनौर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बस अड्डे के समीप सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। उपचार के बाद युवक की हालत सामान्य होने पर परिजन उसे अपने साथ ले गए। डॉक्टर विनय कुमार ने बताया कि घायल को अस्पताल लाया गया था और प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें