फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रावण के अत्याचारों से मुक्ति के लिए देवताओं ने लगाई भगवान विष्णु से गुहार

Wed, 14 Oct 2026 02:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट के आर्मी ग्राउंड में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन रावण-बाणासुर संवाद और भगवान श्रीराम के अवतरण से पहले के पौराणिक प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया गया। वृंदावन-मथुरा से आए गिरिराज आदर्श रामलीला संस्थान के कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय और सजीव संवादों से रामायण के प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया। रावण और बाणासुर के बीच हुए संवादों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया, वहीं भगवान श्रीराम के जन्म की पृष्ठभूमि से जुड़े प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को धर्म और अधर्म के संघर्ष की कथा से रूबरू करवाया।
विज्ञापन

रामलीला के दौरान रावण-बाणासुर संवाद में दोनों पात्रों के बीच शक्ति, पराक्रम और अहंकार को लेकर तीखे संवाद प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से दोनों पात्रों के स्वभाव और व्यक्तित्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। संवादों की प्रस्तुति ने मंच पर ऐसा वातावरण बनाया कि दर्शक पूरे समय रामलीला से जुड़े रहे। कलाकारों की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।
इसके बाद भगवान श्रीराम के जन्म से पहले के प्रसंगों का मंचन किया गया। कथा के अनुसार, रावण के बढ़ते अत्याचारों से पृथ्वी पर त्राहि-त्राहि मची हुई थी। अधर्म और अन्याय से परेशान धरती माता ने गो का रूप धारण कर देवताओं के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। इसके बाद देवता ब्रह्मा जी के पास पहुंचे और रावण के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की। देवताओं की पुकार सुनकर भगवान विष्णु ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह अयोध्या के राजा दशरथ के घर भगवान श्रीराम के रूप में अवतार लेंगे और रावण का अंत कर धरती पर धर्म की स्थापना करेंगे। कलाकारों ने इस पौराणिक प्रसंग को भावपूर्ण अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें