फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रामनगर की निर्मला ने पशुपालन को बनाया स्वरोजगार का साधन

Wed, 14 Oct 2026 02:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नारी (ऊना)। यदि महिलाओं में मेहनत करने और मजबूत इच्छा शक्ति का भाव हो तो उनके लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है। ऐसा ही एक उदाहरण गांव बड़ूही रामनगर की निर्मला ने पेश किया है। उन्होंने इस समय 10 गाय और भैंसें रखी हुई हैं, इनसे प्रतिदिन 50 किलोग्राम दूध मिल्कफेड को बेचती हैं। दूध लगभग 50 रुपये प्रति किलो मूल्य पर बिकता है, जिससे निर्मला प्रतिमाह 25,000 रुपये की आमदनी कमा रही हैं। निर्मला का कहना है कि कई बार दूध अधिक होने की वजह से उसका पनीर और खोया भी घर पर बनाकर बेचा जाता है। उनका कहना है कि दुधारू पशुओं का काम आसान नहीं है लेकिन व्यक्ति धीरे-धीरे अनुभव से इससे अच्छी कमाई कर सकता है। जो महिलाएं घर पर खाली बैठकर समय व्यतीत करती हैं, छोटे स्तर पर ही दो गाय रखकर अपने घर का खर्च निकाल सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य में उनके पति उनकी मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पशु आहार के दाम बढ़ने से पशुपालकों को पशुपालन करना कठिन हो गया है। आजकल तूड़ी चारा लगभग 1,200 रुपये प्रति क्विंटल और पशुओं की खुराक फीड आदि के दामों में भी वृद्धि हो गई है। ऐसे में सरकार को दूध का मूल्य भी बढ़ाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने मिल्कफेड की ओर से 20 किलो तक ही दूध खरीदने की बात पर निराशा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें