फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात की पहली बारिश ने खोली पोल, घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
बरसात के चलते घरों में घुसा गगरेट खड्ड का पानी। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। गगरेट-मुबारिकपुर राष्ट्रीय मार्ग पर गगरेट कस्बे में बरसात की पहली बारिश ने तैयारियों की पोल खोल दी। बारिश का पानी लोगों के घरों में जा घुसा। इससे सामान को नुकसान पहुंचा है। इस कारण लोगों में आक्रोश है। नपं गगरेट के वार्ड एक और छह के आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
गगरेट खड्ड का पानी गगरेट-मुबारिकपुर मार्ग से बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए नालों के माध्यम से रिहायशी इलाके में पहुंच गया। पानी कई लोगों के व्यावसायिक परिसरों और घरों में घुस गया। इस मार्ग पर बनी स्थायी पुलिया को हटाकर बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले पहले ही स्थानीय लोगों के मुसीबत बने हुए हैं। स्थानीय बाशिंदों में सुरजीत सिंह, लवली शर्मा, विनय कुमार, पवनेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग विंग ने जब इस सड़क मार्ग पर स्थायी पुलिया को हटाकर यहां नाले बनाने शुरू किए तो उन्होंने इसका विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय भी उनकी बात अनसुनी कर दी गई। इसके बाद यह गंदे नाले साल भर उनका जीना मुहाल कर रहे हैं। अभी हाल ही में इन नालों को ऊपर से बंद करके इन पर पैदल पथ बनाने का काम शुरू किया तो भी उन्होंने इसका विरोध किया। अब बारिश होने पर पानी घरों में घुस गया। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग विंग के सहायक अभियंता नरेश कौशल का कहना है कि यह पुरानी समस्या है। इसके स्थायी समाधान के लिए फिर से सर्वे करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें