फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह चार से रात 11 बजे खुले रहेंगे चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट

विज्ञापन
रंग बिरंगे फूलों से सजा मां चिंतपूर्णी का दरबार। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र के दौरान सुबह चार बजे से रात 11 बजे तक मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। शनिवार से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र को लेकर एसडीएम अंब मनेश यादव ने चिंतपूर्णी में पहुंचकर मेले के प्रबंधों को लेकर समीक्षा की। जिसमें इन नवरात्रों में मंदिर को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुबह चार बजे खोलने और रात 11 बजे बंद करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

मां के भक्तों के लिए दर्शन पर्ची तीन जगह एमआरसी पार्किंग, शंभू बैरियर व श्री बाबा माईदास सदन में दी जाएगी। एसडीएम ने मेले के दौरान भीड़ बढ़ने के साथ ही दर्शन पर्ची को कुछ देर के लिए बंद रखने का निर्णय भी लिया है, ताकि मंदिर में ज्यादा भीड़ एकत्र न हो और श्रद्धालुओं का जमघट न लग सके। एसपी ऊना अर्जित सेन ने भी चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और थाना प्रभारी को मेले को लेकर उचित दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा पुराने बस स्टैंड पर न्यास की ओर से बंद पड़ा जूता स्टैंड खोलने के आदेश भी मंदिर कर्मचारियों को दिए गए हैं।
वहीं, मंदिर में नारियल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। लाइन व्यवस्था बनाने के लिए दस वालंटियर भी सुरक्षा कर्मियों के साथ सहयोग देंगे। एसडीएम मनेश यादव ने बताया कि बाहर से आने वाली लंगर संस्थाओं को लंगर लगाने की अनुमति के लिए मंदिर न्यास में 10000 रुपये जमा करवाने होंगे। लंगर समापन के बाद स्थान का निरीक्षण करने के बाद 5000 रुपये रिफंड किए जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, चैत्र नवरात्र के दौरान सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं के लिए 300 पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। जो चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे और असामाजिक तत्वों को भी सक्रिय होने से रोकेंगे। चिंतपूर्णी में 100 पुलिस कर्मी व 200 होमगार्ड जवान अपनी सेवाएं देंगे। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से भी मेले की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें