फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विभाग नहीं बना पाया पक्की रेलिंग, लकड़ीनुमा जुगाड़ भी सड़ने लगा

Sun, 27 Oct 2024 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ पुल पर रेलिंग निर्माण के लिए राशि जुटाने में असमर्थ नजर आया विभाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। लोक निर्माण विभाग के पास संतोषगढ़ के पुराने पुल की सीमेंटनुमा टूटी रेलिंग की मरम्मत के लिए राशि नहीं जुट पाई है। करोड़ों के विकास कार्यों का दम भरने वाला विभाग इस रेलिंग के लिए सैकड़ों की राशि जुटाने में असमर्थ नजर आ रहा है।
इस अनदेखी के बीच इस टूटी रेलिंग को कवर करने लिए लगाया गया लकड़ियों का जुगाड़ भी गल चुका है। इससे सीधे तौर पर हादसों को बुलावा मिल रहा है। दूसरी ओर यह लकड़ीनुमा रेलिंग लोगों के लिए हंसी का विषय बनी हुई है। इस रेलिंग को टूटे करीब दो वर्ष गुजर चुके हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग टाहलीवाल के पास इसके लिए लिए बजट नहीं जुड़ पाया है। अन्यथा बीते वर्ष स्थानीय लोनिवि अधिकारी इस बात के दावे कर रहे थे कि उक्त पुल के पुराने डिजाइन की रेलिंग के ढांचे को स्वयं तैयार रहे हैं। जल्द ही उन ढांचों के सूखने पर इन्हें पुल पर लगाया जाएगा, लेकिन आज दिन तक उक्त ढांचा यहां स्थापित नहीं हो पाया है। दुर्भाग्यवश कोई सड़क हादसा इस रेलिंग के पास हुआ तो वाहन को स्वां नदी में गिरने से बचाने वाली रेलिंग लकड़ीनुमा होने के चलते उल्टा हादसा गंभीर बनाएगी। रेलिंग संग बांधी गई लकडियां किसी भी स्तर पर सहायक नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अधिकारी इसकी मरम्मत न कर किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठे हुए हैं। उक्त टाहलीवाल-संतोषगढ़ मार्ग अति व्यस्त मार्ग है और इसी पर स्थित इस पुल के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र, गढ़शंकर, लुधियाणा, माहलपुर, होशियारपुर के लिए वाहनों का आवागम होता है।

-



इस पुल के मरम्मत कार्य के लिए संबंधित फील्ड अधिकारियों को बोला गया है। इसका फीडबैक लिया जाएगा और जल्द से जल्द कार्य किया जाएगा।



- ई. बलदेव सिंह, अधिशाषी अभियंता, लोनिवि, हरोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें