फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर के वार्ड चार में पेवर ब्लॉक के काम से रास्ते की हालत खस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने दिया समस्या का समाधान करने का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर के वार्ड नंबर चार में डीएवी स्कूल की दीवार के साथ जाने वाले रास्ते पर करीब छह लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य जारी है। लेवलिंग के लिए खुदाई होने से रास्ते की हालत फिलहाल खराब हो गई है। खुदाई के बाद निकली सामग्री को हटाया नहीं गया, जिससे आने-जाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आगामी दिनों में स्कूल खुलने वाले हैं, ऐसे में इस रास्ते से गुजरने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि काम के साथ-साथ रास्ते की सफाई भी समय-समय पर की जाए, ताकि आमजन को असुविधा न हो।
विज्ञापन

वार्ड के रास्ते में पेवर ब्लॉक बिछाने का काम चल रहा है। इस कारण खुदाई की गई है। ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि काम के साथ-साथ सामग्री को भी हटाया जाए। रास्ता जल्द साफ कर दिया जाएगा। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें