फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना- शिमला और मंडी- बिलासपुर के बीच खेला गया टेस्ट सेमीफाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना और पेखूबेला में दो दिन खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन

अंडर-14 जिला अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का धर्मशाला में होगा फाइनल मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंडर-14 जिलास्तरीय टेस्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इंदिरा गांधी खेल मैदान में एक मुकाबला ऊना और शिमला की टीम के बीच हुआ। दूसरा मुकाबला पेखूबेला मैदान में बिलासपुर और मंडी की टीम के बीच खेला गया। खिलाड़ियों ने क्रिकेट मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया। तीन दिन खिलाड़ियों के बीच सेमी फाइनल मुकाबला चलेगा। जीतने वाली टीमों में फाइनल मुकाबला धर्मशाला के मैदान में खेला जाएगा।
विज्ञापन


ऊना और शिमला के बीच हुए मुकाबले के पहले दिन ऊना की टीम ने टॉस जीता और बल्लेबाजी चुनी। ऊना की टीम ने 55 ओवर में पांच विकेट पर 128 रन बनाएं। ऊना की ओर से समीर ने 62 और पारस ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में शिमला की ओर से सर्वेश ने दो विकेट ली। वहीं बिलासपुर और मंडी के बीच सेमी फाइनल मुकाबले में मंडी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले दिन मंडी ने 51 ओवर में 116 रन आठ विकेट खोकर बनाए। मंडी की ओर से शुभम ने 20 रन, आदेश मिन्हास ने 16, वेदस ने 20 (नॉट आउट), चिराग 13 (नॉट आउट) बनाएं। बिलासपुर की ओर से अंश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन बल्लेबाजों को आउट किया। प्रतीक और मयंक शर्मा ने दो-दो विकेट प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें