फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पारा 40 डिग्री के पास, सुबह 10 बजे हो रहा लू का एहसास

विज्ञापन
वीरवार को खिली धूप के बीच ऊना शहर में अपने गंतव्य को जाती युवतियां। स्रोत संवाद
विज्ञापन
अप्रैल की शुरुआत में अचानक बढ़े तापमान ने लोगों की बढ़ाई मुश्किल
विज्ञापन

दोपहर के समय घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल
किसानों को फसलें बचाने के लिए करनी पड़ रही जद्दोजहद
आने वाले कुछ दिन में बारिश के आसार कम, और बढ़ेगी गर्मी

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। स्वां नदी के आसपास सुबह 10 बजे ही लू का एहसास होने लगा है। दोपहर होते ही लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा। पढ़ाई और दैनिक कार्य निपटाने के लिए ऊना पहुंचने वाले लोग दोपहर को सिर ढक कर एक स्थान से दूसरी जगह जाते दिखाई दे रहे। वहीं, रात के समय अभी भी हल्की सर्दी का असर महसूस किया जा रहा।
जिले में करीब 10 दिन पहले न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास रहा। रात और सुबह के समय लोगों को सर्दी महसूस हो रही थी। आवाजाही के लिए गर्म कपड़े पहने जा रहे थे लेकिन एकाएक मौसम में बदलाव आया है। दोपहर के समय तो लोगों ने कार्यालयों और घरों में एसी का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया। वीरवार को अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में बारिश के आसार भी कम है। इसके चलते गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

फसल बचाने के लिए किसानों की जद्दोजहद बढ़ी
गेहूं और आलू की फसल अपने अंतिम पड़ाव में है। किसानों को फसल पूरी तरह तैयार करने से पहले लगातार सिंचाई करनी पड़ रही है। तेज धूप ने फसलों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। कई स्थानों पर तो आलू की पत्तियां झुलस गई हैं और गेहूं भी समय से पहले पूरी तरह पीला पड़ने लगी है। ऐसे में फसलों को गर्म मौसम से बचाने के लिए लगातार सिंचाई करनी पड़ रही। किसान रवि कुमार, सतिंद्र सिंह, अरविंद कुमार ने बताया कि कुछ समय के भीतर फसलें मंडियों में बिक्री के लिए पहुंचाई जाएंगी। तब तक खेतों में फसलों को अच्छी स्थिति में रखना चुनौती पूर्ण हो चुका है।
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ीं
गर्मी की दस्तक के साथ लोगों में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ने लगी हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार, खांसी, वायरल बुखार, गले का दर्द और अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। क्षेत्रीय अस्पताल में प्रतिदिन करीब 100 मरीज विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए ओपीडी में पहुंच रहे। यही स्थिति निजी अस्पतालों की है। चिकित्सकों का कहना है कि स्वच्छ दिनचर्या और अच्छे खानपान का ख्याल रखें। खासकर गर्मी से राहत के लिए शीतल पेय पदार्थों का सोच समझकर सेवन करवाएं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। इससे तापमान में वृद्धि हो सकती है। कहा कि लोग मौसम को ध्यान में रखकर ही बाहर निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें