फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं से ठिठुरे जिलावासी, आग व हीटरों के सहारे काटा दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला में दिनभर बादल छाए रहने और सर्द हवाओं के चलने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को मौसम विशेषज्ञों ने धूप निकलने का पूर्वानुमान जताया था लेकिन लोगों को पूरा दिन आग व हीटरों के सहारे ही काटना पड़ा। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 7.5 और अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच लगातार सातवें दिन भी सूर्य के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी होने के कारण सोमवार को बड़ी संख्या में लोग बाजार और सरकारी कार्यालयों और बैंकों में जरूरी काम निपटाने के लिए पहुंचे। इस दौरान सर्द हवाओं की बीच दोपहिया वाहनों के लिए सड़कों से गुजरना बेहद मुश्किल बन गया। वहीं दुकानों और बाजारों में लोग आग सेंकते हुए नजर आए। उधर धूप न खिलने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
गेहूं, गोभी, मटर और आलू की खेती कर रहे किसानों के लिए बारिश के बाद धूप का न खिलना चिंता का विषय बन चुका है। कई क्षेत्रों में तो फसलें बीमारी और खरपतवारों की चपेट में आ रही हैं। धूप न खिलने से कीटनाशकों, खाद और अन्य दवाइयों का भी फसलों पर असर नहीं हो रहा।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में भी अगर खराब मौसम का सिलसिला जारी रहा तो कई किसानों को नुकसान हो सकता है। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि आने वाले दो से तीन दिन तक मौसम में सुधार की आशंका नहीं है। इस बीच तापमान में और गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों को मौसम में आ रहे बदलाव के अनुसार खुद को तैयार रखकर ही घर से निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें