फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण को लेकर अध्यापकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की देश में दस्तक के बाद जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। कोरोना के खतरे को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने 15 से 18 साल के विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाने के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के सभी स्कूलों से एक-एक अध्यापक को कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी। इस बारे में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें 15 से 18 साल के विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाने संबंधी तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान जिले में अध्यापकों को कोरोना वैक्सीन से जुड़ी ट्रेनिंग देने का फैसला लिया गया। जिले के सभी उपमंडलों के एक-एक स्कूल में अध्यापकों को कोरोना वैक्सीनेशन अभियान से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी। इस अभियान में हर निजी व सरकारी स्कूल का एक अध्यापक भाग लेगा। यह ट्रेनिंग अभियान जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चलाया जाएगा। जिले के पांचों उपमंडलों से चयनित 16 स्कूलों में यह अभियान शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे चक चलाया जाएगा। इस संबंध में उपनिदेशक जिला शिक्षा विभाग जनक सिंह ने बताया कि जिले के स्कूलों में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। उम्मीद है कि जनवरी के पहले सप्ताह में जिले के विद्यार्थियों के लिए वैक्सीन की खेप पहुंच जाएगी। जल्द ही 15 से 18 साल के विद्यार्थियों को वैक्सीन लगानी शुरू कर दी जाएगी।
इस स्कूलों में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
हरोली उपमंडल के पंजावर, पालकवाह, दुलैहड़, बंगाणा उपमंडल से बंगाणा, थानाकलां, चौकीमन्यार, अंब उपमंडल से अंब, धुसाड़ा, चिंतपूर्णी, गगरेट उपमंडल से गगरेट, दौलतपुर, मुबारिकपुर, ऊना से बाल स्कूल बसदेहडा, बाल स्कूल संतोषगढ़, नंगड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें