फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उठाएं लाभ: वीरेंद्र कंवर

विज्ञापन
थानाकलां स्थित अंबेडकर भवन में श्रम और रोजगार जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को संबोधित करते पं? - फोटो : Una
विज्ञापन
बंगाणा/लठियाणी (ऊना)। श्रम और रोजगार मंत्रालय के क्षेत्रीय निर्देशालय परमाणु की ओर से दो दिवसीय जागरूकता श्रमिक शिक्षा दिवस, हिंदी दिवस, स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का थानाकलां के आंबेडकर भवन में आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की। इस अवसर पर मंत्री ने पंचायतीराज संस्थानों प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे गांव-गांव तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। कंवर ने कहा कि 9 करोड़ की लागत से बीडीओ ऑफिस का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 150 करोड़ की राशि व्यय करके कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सड़कों का सुधारीकरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर मंत्री ने ककराना लक्ष्मी महिला मंडल के लिए 3 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। इस मौके पर उपाध्यक्ष जिला परिषद कृष्ण पाल शर्मा, प्रधान मुच्छाली विजय कुमार, उपप्रधान अजय कुमार, वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी क्षेत्रीय निदेशक परमाणु जगदीप सिंह, वरिष्ठ पशुपालन अधिकारी डॉ. सत्येंद्र ठाकुर, श्रम अधिकारी सहित डॉ. शकुंतला, सुरेंद्र और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें