...स्वां में ये क्या हो रहा है, खनन अधिकारी किधर हैं। बैठक में पहुंचते ही सांसद अनुराग ठाकुर ने पहला सवाल यही किया।
इस पर खनन अधिकारी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने हाल ही में चार्ज संभाला है और इस मामले में चालान किए हैं। लेकिन सांसद इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए वस्तुस्थिति की रिपोर्ट दो घंटे के भीतर तलब कर डाली।
सांसद अनुराग ठाकुर ने तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा कि बैठक चालू है, दो घंटे में रिपोर्ट लेकर आएं और अधिकारी को बैठक से बाहर जाने के निर्देश दिए। वहीं, विकास कार्यों को लेकर सांसद ने अन्य अधिकारियों की भी जमकर क्लास लगाई। ऊना में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अध्यक्ष एवं सांसद लोकसभा अनुराग ठाकुर ने कहा कि अधिकारी सरकार की योजनाओं को धरातल तक ले जाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की पूरी जानकारी के साथ बैठक में आने की नसीहत भी दी।
विभागीय अधिकारी लोगों के प्रति जवाबदेह बनें तथा योजनाओं को पूरी निष्ठा के साथ कार्यान्वित करना सुनिश्चित बनाएं। बैठक में मनरेगा, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्वशिक्षा अभियान, मध्याह्न भोजन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ने बताया कि देश को 2025 तक क्षय रोग (टीबी) से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।