उपमंडल के मुबारिकपुर में दीवार से गाड़ी टकराने से दो गुटों में मारपीट हो गई। वारदात में दोनों गुटों में खूब लात-घूंसे चले। जानकारी के अनुसार जोगिंद्र सिंह निवासी मुबारिकपुर ने अंब थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार देर रात एक कार चालक ने उनके घर की दीवार को टक्कर मार दी।
इस उसने कार चालक से इस बारे में पूछा तो व्यक्ति उसके साथ गालीगलौज करने लगा। इस दौरान कार में सवार अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।