Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
अंब (ऊना)। स्वास्थ्य विभाग खंड अंब ने स्कूलों में कोविड-19 वैक्सीनेशन का माइक्रो प्लान जारी कर दिया है। जिन स्कूली बच्चों का जन्म 1 जनवरी 2004 से लेकर 31 दिसंबर 2007 के मध्य हुआ है। उन सभी स्कूल जाने वाले और स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन का विशेष अभियान आगे बढ़ाया जाएगा।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजीव गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया की 17 फरवरी को रावमापा नैहरियां, अंब, चक सराय, ठठल, धर्मशाला महंता तथा चिंतपूर्णी में और 18 फरवरी को रावमापा भरवाईं, मुबारिकपुर, सलोई, चूरूडू तथा धुसाडा में वैक्सीनेशन होगी। उन्होंने बताया कि कोरोना टीका लगवाने से रहे गए पात्र किशोर उपरोक्त स्कूलों में जाकर अपना टीकाकरण मोबाइल नंबर अथवा आधार कार्ड के आधार पर करवा सकते हैं।