फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बल्ह स्कूल के वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

Mon, 16 Nov 2026 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, विकास कार्यों के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्ह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विधायक ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। उनका संकल्प कुटलैहड़ को शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श मॉडल बनाना है। इसके लिए सरकारी शिक्षण संस्थानों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन, सुविधाएं और आगे बढ़ने के अवसर देने की है। उन्होंने शिक्षकों से पढ़ाई के साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने विधायक के समक्ष विभिन्न मांगें रखीं। विधायक ने विकास कार्यों के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही स्कूल के दो कमरों, चहारदीवारी और बैडमिंटन कोर्ट की मांगों को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपनी ओर से स्कूल को 11 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें