फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बद्दी और हरिद्वार से जुड़े प्रतिबंधित दवा मामले के तार

Wed, 13 Aug 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
हंडोला-पीरनिगाह मार्ग पर पकड़ी गई प्रतिबंधित दवा की खेप। संवाद
विज्ञापन
ऊना। मैहतपुर क्षेत्र से सटे हंडोला-पीरनिगाह मार्ग पर सोमवार को प्रतिबंधित टैबलेट और कैप्सूल की खेप पकड़े जाने के तार बद्दी, हरिद्वार और मध्य प्रदेश में स्थित कंपनियों से जुड़े हैं। पुलिस जांच में यह सामने आया है। पुलिस ने 44,500 प्रतिबंधित टैबलेट पकड़ी गई हैं जिसे बद्दी स्थित कंपनी में तैयार किया जाता है। वहीं 5,600 प्रतिबंधित कैप्सूल भी जब्त किए गए जिसे हरिद्वार स्थित कंपनी में तैयार किया जाता है। इसके अलावा पकड़ी गई खेप में एक दवा मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित कंपनी में भी तैयार की जाती है। मामले में स्थानीय पुलिस के साथ एएनटीएफ की टीम भी पड़ताल में जुटी है। जिले में स्थित दवा कंपनियों का भी निरीक्षण किया जाएगा। ध्यान रहे कि मैहतपुर पुलिस थाने के साथ लगते क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों की भारी खेप बरामद की थी। इतनी बड़ी मात्रा में हंडोला-पीर निगाह मार्ग पर प्रतिबंधित दवाओं और कैप्सूल की खेप बरामद होने से क्षेत्र की जनता में हड़कंप मच गया। पुलिस को बोरियों में भरकर फेंकी गई ट्रामाडोल दवा और कैप्सूल भारी मात्रा में बरामद हुए। पुलिस ने प्रतिबंधित दवा और कैप्सूल की गणना करने के बाद अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि स्थानीय पुलिस व एएनटीएफ टीम मामले में हर पहलू खंगाल रही है। इसमें जल्द और आरोपियों की गिरफ्तारी संभावित है। स्थानीय लोग भी नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें। अगर कहीं आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो पुलिस को सूचित करें।

बद्दी स्थित उद्योग को नोटिस जारी

दवा निरीक्षक ऊना पंकज गौतम ने बताया कि हंडोला और रक्कड़ में पकड़ी गई प्रतिबंधित दवाइयों के मामले की रिपोर्ट शिमला उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। वहां से बद्दी प्रशासन को इसकी रिपोर्ट भेजी गई। उन्होंने बताया कि बद्दी प्रशासन के माध्यम से दवा निर्माता कंपनियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। जल्द मामले की विभिन्न कड़ियों को खंगालते हुए खुलासे होंगे। इस दिशा में जांच जारी है।
विज्ञापन




रक्कड़ मामले से जुड़े हैं तार, आरोपी को भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
ध्यान रहे कि बीते दिनों रक्कड़ कॉलोनी स्थित एक मेडिकल स्टोर में 24,000 से अधिक प्रतिबंधित दवाइयां पकड़ी गई थीं। इस मामले के आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। इसके बाद सोमवार को हंडोला में पकड़े गई खेप के तार भी रक्कड़ मामले से जुड़े हैं। बताया जा रहा कि हंडोला और रक्कड़ कॉलोनी में पकड़ी गई दवा की खेप का बैच नंबर एक जैसा है। अब देखना यह है कि इस तरह के मामले उजागर होने के बाद पुलिस इस धंधे में लिप्त लोगों को बेनकाब कर पाती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें