फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहतपुर में कामगारों के परिवार भी शराब उद्योग के समक्ष करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में स्थित शराब उद्योग रंगड ब्रेवरीज लिमिटेड के कामगारों की आवाज नक्कारखाने की तूती बनकर रह गई है। अब इन कामगारों के परिवार भी उद्योग के समक्ष धरना प्रदर्शन की रणनीति बना रहे हैं। कामगारों की परिवारों का कहना है कि जिला प्रशासन से लेकर मौजूदा सरकार के किसी भी राजनीतिक नेता ने उनकी मांग को हल करवाने की पहल नहीं की है।
विज्ञापन

13 जनवरी से अपने वेतन के लिए आवाज बुलंद कर रहे इन गरीब मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए किसी ने भी अपने हाथ आगे नहीं बढ़ाए हैं। उद्योग के मुख्य गेट पर बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर कामगारों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में बिना वेतन तथा बिना काम के उनको परिवार पालना मुश्किल हो गया है। उद्योग में कार्य कर रहे श्रमिकों सतपाल, प्रेम कुमार, यशपाल, राकेश कुमार, अमरीक सिंह, रमाकांत, अमित, सगली राम, सुरेंद्र कुमार, सुरेश चंद, विकास समेत कई अन्य श्रमिकों ने कहा कि उद्योग प्रबंधन मजदूरों का शोषण करता रहा है। उधर, उद्योग महाप्रबंधक नीरज त्यागी के अनुसार आर्थिक मंदी के चलते उद्योग में लेआउट किया गया है। आर्थिक हालात सुधरते ही कामगारों का तमाम बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें