ऊना। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर 18 फरवरी को ऊना में जिला स्तरीय बैठक में शिरकत करेंगे। इस बैठक में पार्टी की संगठनात्मक चुनाव अधिकारी दीपा दास मुंशी, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार भी मौजूद रहेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह ने बताया कि यह बैठक शुक्रवार सुबह 10 बजे शहर के सुविधा पैलेस में होगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में जिला व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, अग्रिम पंक्ति संगठन के सदस्य, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, इंटक, व्यापार सेल, लीगल सेल के सभी सहयोगी उपस्थित रहेंगे। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मंथन के साथ ही विधानसभा चुनावों को लेकर भी रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में पार्टी के सभी कार्यकर्ता व नेता आमंत्रित हैं।
उधर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा ने कहा कि कांग्रेस आम जनमानस से जुड़े मुद्दे हमेशा उठाती रहेगी। इसी साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत हासिल कर प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी।