फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डोहगी को हराकर जसाना टीम पहुंची क्वार्टर फाइनल में

विज्ञापन
हटली में आयोजित संसद खेल महाकुंभ में टीम आयोजकों के साथ। आयोजक
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल के हटली में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ में रविवार को विभिन्न मुकाबले खेले गए। इसमें शिवराम जन कल्याण समिति के अध्यक्ष रुमेल कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उपस्थित जनसमूह और युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए रुमेल कुमार ने कहा कि खेल न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह हमारे मानसिक विकास और अनुशासन को भी बढ़ावा देता है। खेल जीवन जीने की एक शैली है, जो हमें कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का जज्बा सिखाती है। युवा पीढ़ी को खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने महिला खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया। सांसद खेल महाकुंभ में वॉलीबाल प्रतियोगिता में जसाना और डोहगी का मैच हुआ। इसमें जसाना विजेता रहा। हटली और डीहर के बीच मैच में हटली विजेता बना। पीपलू और मरोट में पीपलू, डठवाड़ा बनाम हटवाना में हटवाना विजेता। हटली बी मुच्छाली में हटली बी विजेता। सरोह और चताड़ा में सरोह विजेता रहा है।
विज्ञापन

विजेता टीमों में सेमीफाइनल के लिए आपस में भिड़ंत होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें