फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप ने दो को डसा, हालत गंभीर

Thu, 01 Sep 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में दो अलग-अलग जगह सर्पदंश से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों को गंभीर हालत में ऊना अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक पहला मामला ऊना के बसाल गांव में पेश आया। यहां सोलह वर्षीय अक्षय बुधवार देर रात अपने घर के समीप खेल रहा था कि अचानक उसे जहरीले सांप ने डस लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरा मामला बिलासपुर की सीमांत पर सटे एक गांव का बताया जा रहा है। यहां 20 वर्षीय महिला आशा को अचानक सांप ने डस लिया। परिजनों ने तुरंत उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सर्पदंश से पीड़ितों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल, दोनों की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि सर्पदंश होने पर तुरंत चिकित्सक की सहायता लें। झाड़-फूंक के चक्करों में न पड़ें। गौरतलब है कि जिला ऊना में बरसाती सीजन में तीन माह में करीब तीन दर्जन से अधिक लोग सर्पदंश का शिकार हुए हैं। अभी हाल ही में एक 16 वर्षीय नाबालिग की मौत सर्पदंश से हुई है। यह आंकड़ा चिंताजनक बना हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें