फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जोगीपंगा-छपरोह सड़क पर गाद जमा होने से फिसलन भरा हुआ रास्ता

Tue, 01 Sep 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां(ऊना)। लोक निर्माण विभाग मंडल के तहत आने वाली जोगीपंगा-छपरोह सड़क पर बारिश के बाद जमा हुई गाद वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क के कई हिस्सों पर गाद जमा होने से मार्ग पर फिसलन बढ़ गई है, जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क से गाद हटाकर मार्ग को जल्द सुरक्षित बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के पानी के साथ मिट्टी और गाद आने से सड़क की सतह पर फिसलन पैदा हो गई है। ऐसे में मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों के संतुलन बिगड़ने और दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। इस समस्या को जल्द दूर किया जाना आवश्यक है।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने कहा कि जोगीपंगा-छपरोह सड़क पर गाद जमा होने की समस्या की जानकारी मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आई है। इसका समाधान जल्द करवाया जाएगा। विभाग की ओर से सड़क से गाद हटाकर यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सड़क पर गाद जमा होने के कारण वाहन चलाते समय अचानक ब्रेक लगाने या मोड़ पर वाहन नियंत्रित करने में दिक्कत होती है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति और भी जोखिमपूर्ण है। विभाग को चाहिए कि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले सड़क की सफाई करवाकर गाद को हटा दे।
-राकेश कुमार, बल्ह
-
बरसात के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों की सड़कों पर मिट्टी और गाद आने की समस्या बनी रहती है। यदि समय रहते इसकी सफाई न की जाए तो वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ सकती है। संबंधित विभाग को नियमित रूप से सड़क का निरीक्षण करना चाहिए और बारिश के बाद जमा होने वाली गाद को प्राथमिकता के आधार हटाया चाहिए।
विज्ञापन

-जगदीश सहोता, पंचायत समिति सदस्य बल्ह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें