फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लाहड़ में स्लेटपोश मकान और गोशाला आग से राख

विज्ञापन
लाहड़ में आग लगने से जलकर राख हुआ मकान ।संवाद
विज्ञापन
शार्ट सर्किट होने ने आग लगने की आशंका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत लाहड़ में एक स्लेटपोश मकान और साथ लगती गोशाला जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निकांड से सात लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह के लगभग दस बजे सुरिंदर कुमार पुत्र पैनु राम के पुश्तैनी मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरे घर को चपेट में ले लिया। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर जितना संभव हो सका सामान बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन आग की तेज लपटों के कारण घर के अंदर रखे कूलर, वाशिंग मशीन, ट्रंक पेटियां और उनमें रखे सामान तथा फर्नीचर और कपड़े इत्यादी सहित अन्य सारा सामान जल गया। घटना में घर में रखा सारा अनाज भी जल गया।
विज्ञापन

मकान के पिछली तरफ बनी गोशाला भी घटना में पूरी तरह से जल गई और वहां रखा सारा सामान और चारा कुतरने के लिए लगाई गई मोटर भी जल गई। घटना की सूचना तुरंत फायर स्टेशन अंब को दी गई। जिस पर अग्निशमन विभाग से मनोहर, गौरव शर्मा, चालक राजेश ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। घर तक रास्ता सघन होने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मियों को घटना स्थल तक पहुंचने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर हल्का पटवारी सुनील कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल में हुए नुकसान का जायजा लिया। स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान संदीप राणा, उपप्रधान रामपाल शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आगजनी से हुए नुकसान का जल्द उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें