फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पेयजल समस्या से बाथू गांव के बाशिंदे बेहाल

विज्ञापन
बाथु गांव के वार्ड नंबर 7 व 8 में पेयजल न मिलने के चलते टेंकर से पानी भरते हुए ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
लोगों को घर और पशुशाला के लिए पानी जुटाना हो रहा मुश्किल
विज्ञापन

समस्या के समाधान के आग्रह के बावजूद विभाग ने नहीं उठाए ठोस कदम

संवाद न्यूज एजेंसी


टाहलीवाल (ऊना)। हरोली विधानसभा के बाथू गांव के वार्ड-7 और 8 के निवासी पिछले लगभग एक हफ्ते से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। पानी की समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में अपने पशुओं और घर की जरूरतों के लिए भी पानी का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है। गांववासियों ने इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत प्रधान और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीण सुरेंद्र कुमार शिंदा ने बताया कि जब से पानी की सप्लाई, स्थानीय टायर उद्योग को दी गई, तब से पानी की समस्या बढ़ गई है। उद्योग में पानी की खपत अधिक होने से टैंक जल्द खाली हो जाता है और मोहल्लों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। ग्रामीणों ने विभाग से आग्रह किया कि उद्योग को नियंत्रित मात्रा में ही पानी दिया जाए, ताकि अन्य लोगों की जरूरतें पूरी हो सकें। ग्राम पंचायत प्रधान सुरेखा राणा ने कहा कि अंधड़ के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। इससे पानी की सप्लाई प्रभावित हुई। उन्होंने यह भी बताया कि जिन घरों में पानी की समस्या हो रही, वहां टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि बरसात के पानी के लिए बनाए गए टैंकों में पीने का शुद्ध पानी एकत्रित न करें तथा गर्मियों में पीने का पानी खेतों और क्यारियों में खुला न छोड़ें।
इस समस्या से प्रभावित ग्रामीणों में सुरेंद्र कुमार शिंदा, चौकस राम, बालकिशन, प्यारेलाल, संजीव कुमार, सुरजीत, चंचला देवी, सुरेश कुमारी, दीप कुमार, अशोक कुमार, कृष्ण, विजय, जोगिंदर, शेर सिंह, मंगल, रामपाल आदि शामिल हैं। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि उद्योग को दी जाने वाली पानी की सप्लाई को नियंत्रित किया जाए और मोहल्लों में नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता सैनी ने कहा कि विभाग जल्द ही प्रभावित इलाकों का दौरा करेगा और समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों अंधड़ के कारण बिजली की आपूर्ति सही न होने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें