फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रतिबंधित लकड़ी से भरीं छह पिकअप पकड़ी

विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से ले जाई जा रही लकड़ी से लदे पकडे वाहन।संवाद
विज्ञापन
ऊना, कांगड़ा और हमीरपुर से हो रही लकड़ी की तस्करी
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने अंबोटा, बणे दी हट्टी और दोसड़का में नाके लगाकर की कार्रवाई

शहतूत, आम, सफेदा और अन्य लकड़ी से लदी थीं गाड़ियां
कुछ बिना नंबर की थी लकड़ी से लदी गाड़ियां, सभी कब्जे में लीं

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब/ऊना। प्रदेश में प्रतिबंधित लकड़ी से भरे छह पिकअप वाहनों को वन विभाग की टीम ने कब्जे में लिया है। कार्रवाई रविवार सुबह के समय अंबोटा, बणे दी हट्टी और दोसड़का में की गई। वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप ट्रालों से प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी पंजाब में की जा रही है। सूचना मिलते ही अंब रेंज कार्यालय ने तुरंत तीन टीमों का गठन किया। सभी कर्मचारियों और वन मित्रों को अलग-अलग जगहों पर सुबह चार से सात बजे तक तैनात किया गया। इस दौरान अंबोटा (आशा देवी के निकट) तीन पिकअप ट्राला, बणे दी हट्टी में दो और नैहरियां दोसड़का में एक पिकअप ट्राला को पकड़ा गया। कुछ गाड़ियां बिना नंबर की थीं। तलाशी लेने पर गाड़ियों में प्रतिबंधित प्रजाति की चौड़ी पत्ती वाली मिश्रित लकड़ी भरी हुई पाई गई। इनमें जापानी शहतूत, आम, सफेदा, कामल, सिंमल सरीह आदि की लकड़ी लदी थी।
पकड़े गए वाहनों में से चार ऊना जिले के थे, जबकि दो कांगड़ा और हमीरपुर जिलों से थे। लकड़ी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे जाने पर वाहन चालक कोई कागजात पेश नहीं कर पाए। कार्रवाई रेंज ऑफिसर अंब राहुल ठाकुर की अगुवाई में की गई। रेंज ऑफिसर ने बताया कि मंडल वन अधिकारी सुशील राणा के आदेश पर विभाग ने सभी वाहनों को कब्जे में ले लिया है। विभाग अब वन कानूनों और नियमों के तहत इन पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगा। यह भी जांच की जाएगी कि लकड़ी प्रदेश के किन जिलों से लाई गई थी। लकड़ी निजी भूमि से काटी है अथवा सरकारी भूमि से, इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने में 15 वाहन पकड़े
प्रदेश से अवैध रूप से लकड़ी पंजाब ले जाने वाले वाहनों पर विभाग की कड़ी नजर है। इस माह अभी तक 15 वाहनों को पकड़ा जा चुका है। यह गाड़ियां हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना जिले की हैं। रेंज ऑफिसर राहुल ठाकुर ने बताया कि अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें