फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: केमिकल उद्योग के विरोध में बंद रखीं दुकानें

विज्ञापन
मांगों को लेकर संतोषगढ़ में बाजा रखा बंद और मंच के पदाधिकारी ने एकत्रित होकर जताई नाराजगी संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ से सटे क्षेत्र जटपुर में प्रस्तावित केमिकल उद्योग के विरोध में संतोषगढ़ एकता मंच के आह्वान पर दुकानदारों ने वीरवार सुबह नौ बजे से लेकर ग्यारह बजे तक दुकानों को बंद रखा।
विज्ञापन

दुकानदारों ने संतोषगढ़ एकता मंच का पूरा सहयोग कर मंच की ओर से आयोजित धरना-प्रदर्शन में भी भाग लिया। जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ एकता मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुधवार को संतोषगढ़ नगर के मुख्य बाजार के दुकानदारों से अपील करते हुए कहा था कि वे प्रस्तावित केमिकल उद्योग को लगने से रोके जाने में उनका सहयोग दें।
केमिकल उद्योग के विरोध में गठित संतोषगढ़ एकता मंच के साथ संतोषगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा (राजू) ने भी नगर के दुकानदारों से वीरवार को अपनी दुकानें सुबह नौ बजे से 11 बजे तक बंद करने के लिए सहयोग मांगा था। एकता मंच को पूर्ण तौर पर सहयोग प्रदान करते हुए नगर के सभी दुकानदारों ने नगर में मुख्य बाजार, नंगल रोड, परशुराम चौक, आंबेडकर चौक, गोपाल प्रिय गोशाला चौक, वीरभद्र चौक सहित सारे बाजार में दुकानें जटपुर में प्रस्तावित केमिकल उद्योग के विरोध में बंद रखीं। संतोषगढ़ में बंद के दौरान सभी दुकानदारों ने जिला प्रशासन व केमिकल उद्योग प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। एकता मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि केमिकल फैक्ट्री के लगने से न केवल हवा प्रदूषित होगी, बल्कि भू-जल भी रसायनों से प्रभावित होगा। उन्होंने पीसीएल का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां गैस लीक की घटनाएं आम हैं। संतोषगढ़ नगर परिषद से सटे सनोली, मजारा, पूना, बीनेबाल, मलूकपुर पांच गांवों का पानी पीने और खेती के लायक नहीं रह गया है। ऐसी स्थिति संतोषगढ़ में भी भविष्य में पैदा हो सकती है। एकता मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सभी नगरवासी इसी प्रकार संगठित रहेंगे तो इस परियोजना को रोका जा सकता है। उन्होंने नागरिकों एवं व्यापारी वर्ग को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें