फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रोशनी से नहाए शिवालय, भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात 12 बजे के बाद देर रात खुलेंगे कपाट, श्रद्धालु कतारों में लगकर करेंगे दर्शन
विज्ञापन


ध्यूंसर महादेव, प्राचीन द्रोण महादेव शिवबाड़ी सहित अन्य मंदिरों में दिनभर रहेगी रौनक

सभी मंदिरों में लगाए जाएंगे भंडारे, व्रत वालों के लिए अलग रहेगा इंतजाम
भोलेनाथ के चरणों में उत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। महाशिवरात्रि पर जिले के शिवालयों में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख शिव मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है। पूरा माहौल शिवमय हो गया है। रविवार को सभी शिवालय भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठेंगे। श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख शिवालयों के कपाट देर रात 12 बजे के बाद खोल दिए जाएंगे। भक्त कतारों में लगकर भगवान शिव के दर्शन करेंगे और रात्रि जागरण में भाग लेंगे।
जिला के प्रसिद्ध प्राचीन द्रौण महादेव मंदिर शिवबाड़ी, ध्यूंसर महादेव, बनौड़े महादेव, महादेव मंदिर कोटला कलां सहित अन्य शिव मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। मंदिर समितियों की ओर से दर्शन, पूजा-अर्चना और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। महाशिवरात्रि पर सभी मंदिरों में भंडारों का आयोजन किया जाएगा। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए फलाहार और विशेष प्रसाद की अलग व्यवस्था की गई है। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से भीड़ नियंत्रण और सुविधाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को शिव भक्त शिव को प्रिय बिलपत्र एकत्रित करने में व्यस्त दिखे। शिवभक्तों में अनुराधा, अनीता, आशीष, शिव कुमार, बिक्की ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

बॉक्स

नौजवान कल्याण केंद्र ने निकाली शोभायात्रा

संतोषगढ़ (ऊना)। महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगर में नौजवान कल्याण केंद्र के पदाधिकारियों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा नगर के वार्ड सात से शुरू हुई। विशाल शोभायात्रा परशु राम चौक, मेन बाजार, वीरभद्र चौक से होते होते हुए पूरे नगर की परिक्रमा करते हुए वापस वार्ड सात के प्राचीन शिव मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में शिवलिंग सहित दूसरी कई झांकियां निकाली गईं। इस अवसर पर मूलराज कौशल, सतीश कुमार और महिला मंडल ने भगवान शिव के भजन गाए। इस दौरान नौजवान कल्याण केंद्र के प्रधान विनोद पुरी, भूषण प्रह्लाद, मूलराज कौशल, नरेश पुरी, जशन चब्बा, राहुल कौशल, सतीश कुमार, योगेश पुरी, सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें