फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शिमला और कांगड़ा विजेता

Mon, 16 Nov 2026 05:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में बंगाणा में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में शिमला और लड़कियों के वर्ग में कांगड़ा की टीम ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

लड़कों के वर्ग के फाइनल मुकाबले में शिमला की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मंडी को सीधे सेटों में 3-0 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ शिमला चैंपियन बना जबकि मंडी की टीम उपविजेता रही। लड़कियों के वर्ग में कांगड़ा की टीम ने पांच अंक हासिल कर विजेता का खिताब जीता। सिरमौर की टीम चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में महंत राजेंद्र गिरि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर सहित खेल जगत से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रहीं।
प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंची टीमों के खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में वॉलीबॉल को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मंच उपलब्ध करवाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें