फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टकारला मंडी में 91 लाख की लागत से बनेगा शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के टकारला में स्थापित अनाज, फल व सब्जी मंडी में शेड बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। एपीएमसी ने इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द ही आगे की कार्यवाही शुरू करने की तैयारी है। मौजूदा समय में मंडी में शेड न होने के चलते किसानों को तेज धूप व बारिश में परेशानी झेलनी पड़ती है। टकारला मंडी में इन दिनों चल रही धान की खरीद के दौरान भी शेड न होने के कारण मौसम खराब होने पर किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों की इस समस्या के निदान के लिए एपीएमसी ने कवायद तेज कर दी है। टकारला मंडी में 91 लाख की लागत से शेड बनाने की तैयारी है। शेड निर्माण का टेंडर हो चुका है। दो माह के भीतर इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
बता देें कि ऊना सब्जी मंडी के अलावा जिला के अंब उपमंडल के तहत टकारला में भी अनाज व सब्जी मंडी का निर्माण किया गया है। इस मंडी में इन दिनों धान की खरीद भी चल रही है। मंडी में समय-समय पर सब्जी व फलों के अलावा गेहूं की खरीद भी की जाती है लेकिन मंडी में शेड न होने की वजह से किसानों के अलावा एपीएमसी कर्मचारियों व अन्य खरीददारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

आलम यह है कि किसान ट्रक व ट्रॉली आदि में अपने उत्पाद को बेचने के लिए मंडी पहुंचते हैं, लेकिन बारिश होने पर अपनी फसल को बचाने के लिए किसानों को मंडी में शेड की सुविधा नहीं मिलती है। जिससे कई बार उनकी फसल बारिश में खराब भी हो जाती है। एपीएमसी ऊना के अध्यक्ष बलवीर बग्गा ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए जल्द ही टकारला मंडी में शेड का निर्माण का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए करीब 91 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें