फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संतोषगढ़ नगर में परेशानी का सबब बना सीवरेज लाइन का काम

Tue, 30 Apr 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को हो रही आने-जाने में दिक्कत, ठेकेदार की मनमानी से लोग परेशान
विज्ञापन

सही तरीके से काम करने के दिए गए है आदेश : एसडीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ नगर में इन दिनों सीवरेज लाइन का जाल बिछाया जा रहा है, लेकिन इस लाइन के कार्य में आमजन की सुविधा का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इसके कारण लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। सीवरेज लाइन को लेकर की गई खुदाई से वाहनों को गुजरने मेंं काफी दिक्कत हो रही है।
संतोषगढ़ नगर परिषद में इन दिनों सीवरेज लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके चलते नगर के कुछ वार्डों में गलियों को खोदकर रख दिया गया है। बीते रोज हुई बारिश में अब सीवरेज कार्य लोगों के लिए मुसीबत बन गए है। बारिश के चलते मलबे से फिसलन बढ़ गई है। घरों तक चौपहिया वाहन नहीं पहुंच रहे हैं। इससे लोग खासे परेशान हैं। जिन जगहों पर काम पूरा हो चुका है, तो उन सड़कों को भी ठीक नहीं किया जा रहा है। उबड़-खाबड़ रास्तों से ही लोगों को निकलना पड़ रहा।
विज्ञापन

वहीं, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों की भी प्रभावी मॉनिटरिंग नहीं होने से ठेकेदार ने चब्बा नगर वार्ड तीन इलाकों में एक माह से सीवरेज लाइन बिछाने के लिए गलियों को खोद रखा है। वार्ड तीन के चब्बा नगर के स्थानीय लोगों विजय चब्बा, परीक्षित, पवन कुमार, चेतन चब्बा, बालकृष्ण, बॉबी, प्रिंस चब्बा व अन्य लोगों का कहना है कि उनकी गली में शुरू हुए सीवरेज लाइन बिछाने के काम से उन्हें बेहद परेशानी उठानी पड़ रही हैं। लोगों और स्कूली बच्चों को गली में आने-जाने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी इस समस्या का समाधान जल्द किया जाए।
विज्ञापन


मजदूरों के छुट्टी पर जाने से काम में हुई देरी
जल शक्ति विभाग के एसडीओ यशवंत सिंह ने कहा कि संतोषगढ़ नगर परिषद के कुछ हिस्सों में इन दिनों सीवरेज लाइन बिछाने का काम ठेकेदार के माध्यम से करवाया जा रहा है। चब्बा नगर इलाके में चल रहे काम में कई दिन प्रवासी मजदूरों की छुट्टी पर रहने से काम लटका रहा है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। संबंधित ठेकेदार को काम सही तरीके व नियमानुसार करने को कहा गया है, ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
सचित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें