फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमभद्रा ब्रांड से हो रही स्वयं सहायता समूहों की कमाई

विज्ञापन
ऊना में सोमभद्रा की प्रदर्शनी एवं बिक्री स्टॉल का निरीक्षण करते उपायुक्त राघव शर्मा।संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। जिले में महिला स्वयं सहायता समूहों के खाद्य उत्पादों को सोमभद्रा ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा है। इस काम में जिले के 30 महिला स्वयं सहायता समूह मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमभद्रा ब्रांड के नाम से उत्पाद गगरेट में स्थापित एक स्थायी दुकान के अलावा मेलों और ऊना में प्रदर्शनी स्टाल लगाकर भी बेचे जा रहे हैं। बीते 10 महीनों में सोमभद्रा ब्रांड के आठ लाख रुपये के उत्पाद बेचे गए हैं। इन महिलाओं के लिए एक सात हजार रुपये की कैनोपी लांच की गई है। इसे जिला की सभी खंडों में दिया जाएगा।
इस कैनोपी की सहायता से महिलाएं किसी भी स्थान पर जाकर उत्पादों की अस्थायी बिक्री आसानी से कर सकती हैं। इससे आने वाले समय में जिला की महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री में बढ़ोतरी होगी। एमसी पार्क ऊना में लगाया स्टाल नौ जून तक चलेगा। सोमभद्रा ब्रांड से जुड़ी रीमा शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के प्रयासों से सोमभद्रा ब्रांड की सहायता से उनके उत्पादों को विशेष पहचान मिली है। उत्पादों को एक बार खरीद कर इस्तेमाल करने वाले लोग बार-बार इसकी मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमभद्रा ब्रांड से जुड़े स्वयं सहायता समूह भिन्न-भिन्न उत्पादों का उत्पादन कर रहे हैं। पहले की तुलना में उनकी आय में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। रीमा शर्मा ने बताया कि ऊना में आरंभ किए बिक्री स्टाल के पहले दिन 10 हजार रुपये की बिक्री हुई। उपायुक्त राघव शर्मा ने शनिवार को स्टाल का निरीक्षण किया और उत्पादों का जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इन उत्पादों की खरीदारी करें ताकि इससे महिलाओं की आर्थिकी सशक्त हो सके। इस अवसर पर डीआरडीए के परियोजना अधिकारी संजीव ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।
स्टेविया नया उत्पाद जोड़ा
सोमभद्रा ब्रांड में स्टेविया उत्पाद को भी जोड़ा गया है। यह उत्पाद शून्य कैलोरी के साथ प्राकृतिक मिठास देता है। शुगर के मरीजों के लिए यह अत्यंत लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें