फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मानसून से पहले पेखुबेला सोलर प्लांट की सुरक्षा मजबूत, चारों ओर खड़ी हो रही कंक्रीट की दीवार

Tue, 07 Jul 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
सोलर प्लांट पेखुबेला में दीवार का निर्माण कार्य के दौरान किनारो पर मिट्टी डालने के लिए लगी जेसी
विज्ञापन
ऊना। पिछले वर्ष मानसून के दौरान भारी बारिश और जलभराव से प्रभावित हुए पेखुबेला सोलर प्लांट की सुरक्षा को इस बार प्राथमिकता दी गई है। बरसाती पानी से प्लांट को सुरक्षित रखने के लिए इसके चारों ओर मजबूत कंक्रीट की सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है। राहत की बात यह है कि दीवार निर्माण का करीब 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले साल लगातार हुई बारिश के दौरान आसपास के क्षेत्रों से आया पानी सोलर प्लांट परिसर में घुस गया था। जलभराव के कारण कई हिस्से पानी में डूब गए थे, जिससे बिजली उत्पादन भी प्रभावित हुआ था।
इसी के तहत अब साेलर प्लांट के चारों ओर ऊंची और मजबूत कंक्रीट की दीवार बनाई जा रही है। दीवार की लंबाई करीब 1.9 किलोमीटर है। करीब 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह दीवार बरसाती पानी को सीधे प्लांट परिसर में प्रवेश करने से रोकेगी। साथ ही जल निकासी व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा रहा है ताकि बारिश का पानी बिना किसी रुकावट के बाहर निकल सके।
विज्ञापन

प्रोजील ग्रीन एनर्जी कंपनी के अधिकारियों के अनुसार दीवार का निर्माण कार्य करीब करीब पूरा हो चका है। मौके पर लगातार मशीनों और मजदूरों की मदद से काम कराया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि पिछले वर्ष की परिस्थितियों से सबक लेते हुए इस बार पहले से ही एहतियाती कदम उठाए गए हैं। सुरक्षा दीवार बनने के बाद प्लांट में बाहर से बारिश का पानी आने की समस्या से निदान मिलेगा और बारिश के दौरान भी बिजली उत्पादन प्रभावित होने की संभावना नहीं रहेगी।
इसके साथ ही भविष्य में अत्यधिक वर्षा की स्थिति से निपटने के लिए भी पानी निकालने के लिए पंप लगाने सहित आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि करोड़ों रुपये की इस परियोजना की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें