फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
Scooty rider died after a hit from unknown vehicle in Bane di Hatti in Amb
विज्ञापन
अंब (ऊना)। क्षेत्र के बणे दी हट्टी इलाके में शनिवार रात को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजीव कुमार निवासी मुकेरियां पंजाब के रूप में हुई है। वह एक स्थानीय निजी उद्योग में काम करता था। अज्ञात वाहन सवार दुर्घटना के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट-मुबारिकपुर मार्ग पर बणे दी हट्टी में शनिवार रात के लगभग नौ बजे एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार संजीव कुमार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान वाहन चालक काफी दूरी तक स्कूटी सवार को घसीटता हुआ ले गया।
इस हादसे में संजीव कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि संजीव कुमार गगरेट में निजी उद्योग में कार्यरत था और पास में ही एक किराए के कमरे में रहता था।
विज्ञापन

हादसा उस वक्त हुआ जब वह रात को ड्यूटी के लिए जा रहा था। अंब की एसडीपीओ इल्मा अफरोज ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना में पोस्टमार्टम करवाया गया है। वहीं हादसे के बाद से फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें