ऊना। नंगल की एमपी कोठी के पास रविवार देर रात उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब स्कूटी चालक आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में डूबने से बाल-बाल बच गया। स्कूटी चालक तैर कर नहर से बाहर निकल आया। सोमवार सुबह लोगों की मदद से नहर किनारे पड़ी स्कूटी को निकाला गया।
सोमवार सुबह श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर के किनारे एक स्कूटी और चप्पलें मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलने पर नंगल पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क से लगभग 25 फीट की दूरी पर नहर किनारे पड़ी स्कूटी को रस्सों से बांध कर लोगों की मदद से बाहर निकाला। पुलिस की तरफ से की जांच में पता चला कि स्कूटी चालक सन्नी निवासी दुबेटा रविवार देर रात आनंदपुर साहिब की तरफ जाते हुए हाईडल नहर में जा गिरा। स्कूटी चालक को तैरना आता था जिस कारण से वह तैर कर नहर से बाहर निकल आया।
सोमवार सुबह स्कूटी को नहर से लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। रविवार देर रात 12 बजे सड़क के बीच किसी जानवर के आने से स्कूटी चालक संतुलन खो बैठा और नहर की पटरी को पार कर स्कूटी श्री आनंदपुर सहिब हाइडल नहर में जा गिरी। उनकी किस्मत अच्छी थी कि स्कूटी नहर किनारे रह गई और चालक तैर कर बाहर आ गया। डीएसपी रमिंद्र सिंह काहलों ने इसकी पुष्टि की है।