फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर भेजे जा रहे सैंपल, तीन दिन बाद मिल रही रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। सरकार से नये अनुबंध के तहत कामकाज संभालने वाली क्रस्ना डायग्नोस्टिक लैब मरीजों के लिए अभी तक सुचारु सुविधाएं सुनिश्चित नहीं कर पाई है। ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में क्रस्ना लैब के सेंटर से टेस्ट की रिपोर्ट तीन दिन बाद भी मरीजों को नहीं मिल पा रही है।
इससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दो सप्ताह से अधिक समय होने के बावजूद क्रस्ना लैब में मशीनरी स्थापित नहीं हो पाई है। अस्थायी व्यवस्था से ही काम चल रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स लैब को अस्थायी तौर पर शुरू तो कर दिया है लेकिन रिपोर्ट तीन दिन बाद ही मिल रही है। क्रस्ना लैब सैंपल जांच के लिए पहले मोहाली भेजे जा रहे थे। अब मरीजों के सैंपलों को अमृतसर भेजा जा रहा है। अमृतसर से रिपोर्ट आने से दो से तीन दिन का समय लगा रहा है।
उपचार कराने के लिए अस्पताल पहुंची प्रीति बाला, उपासना शर्मा, धीरज कुमार व सपना देवी ने बताया कि पूर्व में अनुबंधित एसआर लैब को बंद करने से पहले नई लैब स्थापित करनी चाहिए थी। बिना तैयारी के ही नई अनुबंधित लैब क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स को कामकाज सौंप दिया गया। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
निजी लैब प्रबंधन को सभी जरूरी मशीनें स्थापित करने लिए कड़े निर्देश दे दिए गए हैं। अस्थायी व्यवस्था के तहत सैंपल जांच के लिए मोहाली और अमृतसर भेजे जाने से रिपोर्ट आने में देरी हो रही है। लैब पूरी तरह स्थापित होने के बाद सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. बिपिन शर्मा
कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल
क्षेत्रीय अस्पताल में चल रही क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स लैब में सोमवार को उपासना शर्मा ने टीएफटी व थॉयरायड का टेस्ट करवाया। लैब में तैनात कर्मचारियों ने उनके खून का सैंपल जांच के लिए लिया गया। उन्हें तीन दिन बाद रिपोर्ट लेने के लिए कहा गया। उन्हें मायूस होकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें