फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रुपनीत कौर बनीं स्विमिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष

Thu, 05 Jun 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला स्विमिंग एसोसिएशन की आम सभा का सर्किट हाउस में हुई। इसमें बतौर ऑब्जर्वर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी उत्तम डौड ने शिरकत की जबकि बतौर चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर जिला ऊना न्यायालय के अधिवक्ता गौरव वर्मा मौजूद रहे। सर्वसम्मति से रुपनीत कौर बेदी को ऊना जिला स्विमिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा मोरमा भारती जिला उपाध्यक्ष, वरुण रतन जिला महासचिव, अमित कुमार जिला सहसचिव, विक्रांत कुमार कोषाध्यक्ष, दीपक कुमार तकनीकी सलाहकार एवं कार्यकारी सदस्यों में राम स्वरूप प्रणव शर्मा एवं रशीद मोहम्मद को चुना गया। नवनियुक्त स्विमिंग एसोसिएशन जिला अध्यक्ष रुपनीत कौर बेदी ने कहा कि ऊना में ग्रामीण क्षेत्र में छुपी प्रतिभाओं को स्विमिंग के राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप में मंच प्रदान करने हेतु एसोसिएशन हमेशा तैयार रहेगी। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष राकेश कुमार वालिया, राज्य महासचिव ईशान अख्तर एवं विभूति चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें