फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंडोगा और बसाल के बीच राह आसान करेगा 52 करोड़ का पुल

Thu, 12 Nov 2026 11:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। स्वां नदी पर पंडोगा और बसाल के बीच करीब 52 करोड़ रुपये की लागत से 560 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जा रहा है। डेढ साल से निर्माण चल रहा है, जो कि 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अगले साल मार्च तक यह पुल तैयार होगा।
विज्ञापन

करीब पांच वर्ष पहले पंडोगा के ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पांच मीटर लंबा लोहे का पुल तैयार कर स्वां नदी पर स्थापित किया था। इससे नदी के दूसरी ओर बसे गांवों तक पहुंचना आसान हुआ। पहले कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए लोगों को करीब 15 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था।
लोहे के पुल के निर्माण के बाद स्वां नदी पर स्थायी पुल की जरूरत प्रमुखता से सामने आई। इसके बाद हरोली के विधायक एवं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मौके का निरीक्षण कर बड़े पुल के निर्माण की घोषणा की। बाद में केंद्र सरकार से परियोजना को मंजूरी और बजट मिला।
विज्ञापन

हालांकि पुल के निर्माण का श्रेय लेने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी होती रही है।वर्तमान में लोहे के पुल से मुख्य रूप से दोपहिया वाहन गुजर रहे हैं। नए पुल के तैयार होने पर चारपहिया वाहन भी आसानी से स्वां नदी पार कर सकेंगे। इससे ऊना जिला मुख्यालय और चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचना आसान होगा।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अरविंद चौधरी ने बताया कि पुल का निर्माण मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद लोगों को लंबा चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें