तेज बारिश से दौलतपुर गगरेट मार्ग पर सड़क का एक हिस्सा पानी के तेज वहाव।संवाद
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र में हुई तेज बारिश से गगरेट-दौलतपुर सड़क का एक हिस्सा मवा कहोलां गांव के पास बह गया, जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी से जूझना पड़ा। बारिश से एकाएक तेज पानी का बहाव सड़क पर आ गया। इससे सड़क का काफी हिस्सा बह गया। सड़क का हिस्सा बहने से इस स्थान पर वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकते थे। हालांकि, बारिश थमने से सड़क का एक हिस्सा वाहनों के आवागमन के लिए ठीक करवा दिया गया।
वीरवार सुबह दो घंटे हुई मूसलधार बारिश से गगरेट, दौलतपुर चौक पर स्थित मवा कोहलां में बारिश के कहर से सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इससे सड़क पर वाहनों के आवागमन में भारी परेशानी हुई, जबकि पानी बहाव इतना तेज था कि एक बस को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुंचे मवा कोहलां के पंचायत सदस्य नरेंद्र कोहल ने प्रशासन से मांग उठाई है कि मवा में पानी की निकासी के लिए पुली बनाई जाए, ताकि सड़क किनारे बने अंबेडकर भवन, आईपीएच के पंप को नुकसान होने से बचाया जा सके। वहीं, बारिश थमने के उपरांत पीडब्ल्यूडी विभाग ने फौरी से कार्य करते हुए सड़क को ठीक कर दिया। पीडब्लयूडी के अधिशासी अभियंता एचजी कौशल ने कहा कि पानी के तेज बहाव से सड़क में कटाव हुआ था, जिसे ठीक कर दिया है।