नंगल में नाटक का मंचन करते छात्र-छात्राएं।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। बीबीएमबी मैनेजमेंट की ओर से 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा मिशन के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीबीएमबी डीएवी स्कूल के छात्र छात्राओं ने नंगल की मेन मार्केट में एक नुक्कड़ नाटक का मंचन कर उपस्थित लोगों को अपने व्यापारिक संस्थानों व घर का कूड़ा कूड़ेदान में ही डालने, खुलेे में शौच न करने अपने इर्दगिर्द सफाई रखने का संदेश दिया। इस मौके पर बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह भी उपस्थित रहे और बच्चों द्वारा पेश किए गए नाटक की प्रसंसा भी की। बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह ने कहा कि 2 अक्तबूर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है और 30 सितंबर को शहर में एक जगरूकता रैली का आयोजन भी किया जा रहा है। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता राजीव गोयल, हरजोत सिंह वालिया, उपमंडल अधिकारी चमनलाल, हर्षप्रीत सिंह व प्रिंसिपल राकेश कुमार इत्यादि भी उपस्थित रहे।