फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: नीलगाय के टकराने से अनियंत्रित हुई कार, सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से भिड़ंत, दो घायल

Mon, 22 Apr 2024 03:26 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में कार से एक नीलगाय टकरा गई। जोरदार टक्कर से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से जा टकराई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है और कार में सवार एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
पिकअप से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बरनोह में एक नील गाय कार से टकरा गई। नील गाय के टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की छत पूरी तरह से उड़ गई। हादसे में कार चालक और उसका साथी घायल हो गया है। कार चालक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह निवासी राजनी बरनाला, बंगाणा सोमवार सुबह कार में अपने साथी संग घर से ऊना की ओर आ रहा था। बरनोह के समीप एक नील गाय कार से टकरा गई। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। हादसे में कार चालक मनप्रीत सिंह व उनका साथी घायल हो गए। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से कार चालक मनप्रीत सिंह को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें