फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विजिलेंस विभाग की टीम ने पकड़ी 730 पेटी देसी शराब, घर में रखी थी खेप

Mon, 22 Apr 2024 03:20 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब(कांगड़ा)

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नरियाल गांव में विजिलेंस विभाग धर्मशाला की टीम ने देसी शराब की 730 पेटियां पकड़ी हैं। आरोपी के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
पकड़ी गई देसी शराब की खेप - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की भोल खास पंचायत के नरियाल गांव में सोमवार सुबह विजिलेंस विभाग धर्मशाला की टीम ने देसी शराब की खेप पकड़ी है। विजिलेंस विभाग की टीम को गुप्त जानकारी मिली थी कि भोल खास पंचायत के नरियाल गांव में एक घर में शराब की बड़ी खेप रखी हुई है। एएसपी विजिलेंस बद्री सिंह ने सूचना मिलने के उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह ही अपनी टीम के साथ नरियाल गांव में दबिश दी। जहां टीम ने 730 पेटियां देसी शराब की पकड़ी हैं। 

विज्ञापन


आरोपी ने क्या कहा
उक्त देसी शराब कहां-कहां सप्लाई की जानी थी फिलहाल यह तो जांच का विषय है, लेकिन इस विषय में आरोपी चैन सिंह का कहना है उक्त देसी शराब उसके घर पर जान पहचान वाले दो व्यक्ति जोकि ठेकेदार हैं शनिवार को इस खेप को रख कर गए थे और दोनों ने एक दिन बाद उक्त शराब को उठाने की बात कही थी।

क्या कहना है विजिलेंस विभाग के एएसपी का
इस विषय पर जब विजिलेंस विभाग के एएसपी बद्री सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि बीती रात उन्हें चैन सिंह के घर में शराब रखे जाने की सूचना मिली थी। ऐसे में विजिलेंस विभाग की अपनी टीम के साथ उन्होंने सोमवार सुबह ही भोल खास पंचायत के नरियाल गांव में दबिश देकर 730 पेटी देसी शराब की खेप को पकड़ा है। जिसमें चैन सिंह के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि आरोपी दो व्यक्तियों के नाम ले रहा है। जिन्होंने उनके घर पर उक्त शराब रखी थी तो उनका कहना था कि यह जांच का विषय है। पूछताछ में जैसे जैसे कड़ियां जुड़ती जाएंगी उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें