फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पेनल्टी शूटआउट में आरएफसी अंबोटा ने एएफसी अंबोटा ए को हराया

विज्ञापन
स्टार फुटबॉल ट्रॉफी के दूसरे दिन बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते एडवोकेट सोहराब कालिया। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गगरेट (ऊना)। धुंध की आगोश में लिपटा शुक्रवार का दिन बेशक ओस की बूंदों में भीगा रहा लेकिन जिला ऊना की प्रतिष्ठित स्टार फुटबाल ट्राफी का खिताब अपने नाम करने के लिए मैदान में जोर आजमाइश कर रहे खिलाड़ियों के बदन पसीने से भीगे रहे। स्टार फुटबाल ट्राफी की खिताब अपने नाम करने के लिए जितना जोर खिलाड़ियों का मैदान में लगा, उतना ही जोर अपनी-अपनी टीम के समर्थकों का खिलाड़ियों में जोश भरने के लिए मैदान के बाहर लगा। स्टार फुटबाल ट्राफी के दूसरे दिन भी कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कई टीमों ने बेहतर प्रदर्शन के दम पर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। स्टार फुटबाल ट्राफी को दूसरे दिन विधायक राकेश कालिया के बेटे एडवोकेट सोहराब कालिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए खिलाड़ियों में जोश भरा।
स्टार फुटबाल ट्राफी के दूसरे दिन एएफसी अंबोटा ए और आरएफसी अंबोटा के बीच कांटे की टक्कर हुई और मुकाबला बराबर रहा। पेनल्टी शूटआउट में आरएफसी अंबोटा ने सात-छह से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं, यूनाइटेड फुटबाल क्लब अंबोटा ने फुटबाल क्लब अंब को चार-शून्य से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश पा लिया। फुटबाल क्लब मवा कहोलां और शिव शंकर क्लब पंजावर के बीच हुए मुकाबले में फुटबाल क्लब मवा कहोलां ने तीन-शून्य से जीत दर्ज की। लाडी इलेवन व बाबा नागनाथ क्लब के बीच हुए मुकाबले में बाबा नागनाथ क्लब ने पांच-शून्य से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश पा लिया। एडवोकेट सोहराव कालिया ने कहा कि स्टार फुटबाल ट्राफी जिला ऊना ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश की प्रतिष्ठित फुटबाल ट्राफी में से एक है। इसमें खेलना खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

कबड्डी टूर्नामेंट का भी हुआ विधिवत आगाज
स्टार फुटबाल ट्राफी के साथ-साथ अंबोटा के खेल मैदान में शुक्रवार को कबड्डी टूर्नामेंट का भी विधिवत आगाज हो गया। विधायक राकेश कालिया के बेटे एडवोकेट सोहराव कालिया ने कबड्डी टूर्नामेंट में भी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए इसका विधिवत शुभारंभ किया। कबड्डी टूर्नामेंट के पहले दिन अंडर 17 टीमों के मुकाबले हुए। इसमें युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। द विशाल हिमाचल गुड्स ट्रांसपोर्ट सोसायटी व समाजसेवी विश्वनजीत सिंह पटियाल के सहयोग से करवाए जा रहे इस टूर्नामेंट में ओपन वर्ग में विजेता टीम को 71 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा जबकि अंडर 17 में विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें