फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 31 मई तक बिना पास विद्यार्थियों को राहत, बाद में देना होगा किराया

Thu, 14 May 2026 07:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। एचआरटीसी की बसों में विद्यार्थियों को निशुल्क सफर करने के लिए अब बस पास बनाना अनिवार्य होगा। एचआरटीसी ऊना ने इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। फिलहाल सरकारी बसों में सफर करने वाले विद्यार्थियों को 31 मई तक बिना बस पास के भी निशुल्क यात्रा की छूट दी गई है। इसके बाद जिन विद्यार्थियों ने बस पास नहीं बनवाया होगा, उनसे निगम अब पूरा किराया वसूलेगा। परिवहन विभाग और एचआरटीसी की इस व्यवस्था का असर जिले के हजारों स्कूली और कॉलेज विद्यार्थियों पर पड़ेगा, जो रोजाना सरकारी बसों के माध्यम से अपने शिक्षण संस्थानों तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के चलते कई विद्यार्थियों के बस पास अभी तक नहीं बन पाए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को राहत देते हुए 31 मई तक पुराने रिकॉर्ड और पहचान पत्र के आधार पर निशुल्क सफर की अनुमति दी गई है। विभाग का कहना है कि यह सुविधा केवल अस्थायी तौर पर दी गई है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। एचआरटीसी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि एक जून से बिना वैध बस पास के यात्रा करने वाले विद्यार्थियों से निर्धारित पूरा किराया लिया जाएगा। इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों को भी विद्यार्थियों के बस पास जल्द बनवाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी रोजाना ऊना, अंब, बंगाणा, गगरेट और हरोली सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों तक सरकारी बसों में सफर करते हैं। ऐसे में बस पास विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक राजेश जोशी ने कहा कि 31 मई तक विद्यार्थी अपना बस बनवा लें। एक जून से सरकारी बसों में बस पास दिखाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें