फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रस्ना लैब में टेस्ट सुविधा शुरू करने के निर्देश, ऊना अस्पताल प्रबंधन हुआ सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ने क्रस्ना लैब को फिलहाल, 450 वर्ग फीट जगह पर लैब मशीनरी स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं। लैब की आधी-अधूरी स्वास्थ्य सेवाओं पर कड़ा संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने यह सख्ती दिखाई है।
बता दें कि नये अनुबंध के तहत अधिकृत क्रस्ना लैब करीब एक माह से क्षेत्रीय अस्पताल में मात्र मरीजों के सैंपल ही ले रही है। सैंपलों को जांच के लिए मोहाली व अमृतसर भेजा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने में लेट लतीफी से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीज सरकारी लैब या बाहर बाजार में निजी लैब का रुख करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

क्रस्ना लैब प्रबंधन ने मशीनरी के साथ लैब का पूरी तरह से संचालन सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल परिसर में 700 वर्ग फीट की जगह मांगी है। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने साफ किया है कि पहले भी 450 वर्ग फीट जगह पर एसआर लैब का संचालन हो रहा था।
इसी जगह पर मशीनरी स्थापित कर क्रस्ना लैब कुछ समय के लिए अपनी सुचारु सेवाएं शुरू करें। बता दें कि ऊना मेें मातृ-शिशु अस्पताल भवन लगभग बनकर तैयार हो गया है। वार्ड व ओपीडी यहां शिफ्ट होने पर अस्पताल परिसर में काफी जगह हो जाएगी।
विज्ञापन

इस पर क्रस्ना लैब प्रबंधन को अधिक जगह दे दी जाएगी। इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि क्रस्ना लैब प्रबंधन प्रबंधन को मशीनरी स्थापित करने के लिए पत्र लिख दिया गया है। मरीजों की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें